top of page
  • Facebook
  • Instagram
  • Youtube

26 January 2026

सब ठीक है ना व अन्य कहानियां

Authorspress Publication

'सब ठीक है ना व अन्य कहानियां' निवेदिता रॉय की आठवीं पुस्तक है। ये इनकी अंग्रेज़ी भाषा में लिखी कहानी संग्रह The Raconteur and Other Tales 2023 का हिंदी अनुवाद है। इसका अनुवाद रितु भटनागर ने किया है। ये किताब Authors press group ने प्रकाशित की है।


यह पुस्तक ३ भागों में लिखी गई है। पहला भाग संस्मरण है जहां लेखिका ने अपनी निजी ज़िंदगी के कुछ अनुभवों को कहानी का रूप दिया है। दूसरा भाग कहानियों का है जो कि मनुष्य जीवन की अनेक पहलुओं पर आधारित है । एक ओर जहां आज की नारी अपने जीवन की बागडोर सँभाल कर अकेले जीना चाहती है वहीं अब भी इस समाज में गाहे बगाहे वह शोषित और प्रताड़ित हो रही है। तीसरा भाग काव्यात्मक शैली में लिखी कहानियों से सुसज्जित है। कुदरत से प्रेरित, समाजिक कुरीतियों और मानवीय संवेदनाओं से सराबोर ये कहानी संग्रह संभवतः पाठकों के दिल को छू लेगा।

© 2023 by Nivedita Roy.

Proudly Customised by Shubham Kumar Pati

bottom of page